महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शुक्रवार को एक अजीब मामला सामने आया। एक युवक सुबह 7 बजे से हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। वह किसी की बात नहीं सुन रहा है।
घटना घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के पश्चिम स्थित सिवान में हुई। युवक साइकिल से आया और उसे किनारे खड़ी कर खंभे पर चढ़ गया। एक व्यक्ति ने उसे देखा और गांव में जाकर लोगों को सूचना दी।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव के अनुसार, पुलिस युवक से बातचीत कर रही है और उसके खंभे पर चढ़ने के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments