कोटेदारों ने सौंपा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन, ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

उदय समाचार । कानपुर । जनपद के घाटमपुर क्षेत्र के कोटेदारों ने गुरुवार को घाटमपुर तहसील में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में उचित दर विक्रेताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को अवगत कराया । 

कोटेदारों ने बताया कि 580 ग्राम खाली बोरी का वजन उन्हें नहीं दिया जा रहा है जबकि अन्य जनपदों में खाली बोरी का वजन दिया जा रहा है, कोटेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि घाटमपुर, पतारा, भीतरगांव के ठेकेदारों द्वारा गरीब 180 कुंतल राशन हड़प कर लिया जाता है, जिससे वितरण के समय कोटेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कोटेदारों ने मांग की कि उन्हें खाली बोरी का वजन दिया जाए । 

इस दौरान सुभाष चंद्र द्विवेदी, परशुराम, आनंद, राम प्रकाश, नारायण प्रसाद, सुमन देवी समेत दर्जनों कोटेदार मौके पर मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments