कटनी, मध्य प्रदेश । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कटनी के कार्यालय कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में किया गया जिसमें सबसे पहले किसान पाठशाला का आयोजन किया गया किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कि कैसे इस योजना का लाभ लिया जा सकता है क्या क्या योजनांतर्गत प्रावधान है एवं उनके द्वारा किए गए सवालों का संतुष्टिपूर्वर्क जवाब दिया गया ।
इसके पश्चात किसानों को पॉलिसी एवं कॉमिक बुक का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में किसान ,कृषि वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी प्रभारी वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी राजकिशोर चतुर्वेदी कटनी खगेश गुप्ता कृषि विस्तार अधिकारी राहुल मिश्रा अन्य कृषि विभाग के अधिकारी जन प्रतिनिधि भारतीय कृषि बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि मुकेश राय एवं तहसील प्रतिनिधि आकाश यादव अंबिका प्रसाद अमित राय कंछेदी साहू अवधेश कुमार सोनू कुमार पंकज सन्तोस सिंह उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।
0 Comments