महराजगंज । घुघली-सिसवा मार्ग स्थित सुभाष चौक के निकट अंबे माता मंदिर परिसर में सोमवार की रात्रि भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिससे मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मां अंबे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया।
जागरण में भजन गायक राजेश रौनक ने आजा मां तेनु अंखियां उडिक दिया, शिवेश दुबे निमिया के डाढ़ मईया, शिव केडिया बोलो भक्तों कौन बनेगा करोड़पति जैसे भजनों से समां बांध दिया। वहीं सुप्रसिद्ध गायक अमित अंजन ने जीवन तो प्यारे एक रेल है और तुम न सुनोगी तो कौन सुनेगा जैसे भावपूर्ण भजनों को प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा भजन गायक ठाकुर बृजेश शर्मा, उमेश जायसवाल, अंजली, और पन्ने ने भी एक से बढ़कर एक भक्तिगीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और माता रानी के जयकारे लगाते रहे।
कार्यक्रम के दौरान घुघली पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सुधीर सिंह, शिवशंकर त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, राजकुमार, गुड्डू जायसवाल, रणधीर सिंह, दामोदर जायसवाल, मनीष जायसवाल, विशाल, अरुण बवाली, सत्यम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments