महराजगंज । घुघली चीनी मिल के पूर्व सुरक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव का रविवार की रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। श्री श्रीवास्तव रविवार की शाम बाइक से घर से निकले थे। जोगिया गांव के समीप उनकी बाइक से किसी दूसरे बाइक की जोरदार टक्कर हो गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुघर्टना में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोट भी लगीं। दुर्घटना के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां बीती रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी, शत्रुंजय सिंह, आशीष शुक्ल, डॉ के एस मिश्र, जितेंद्र सिंह, डॉ मृगेश बहादुर सिंह, राकेश जायसवाल, बृजेंद्र पांडेय, डॉ सतीश पांडेय, दिनेश तिवारी, पशुपति नाथ पांडेय, आशीष कुमार गौतम, बंधु मद्धेशिया, रंजीत मोदनवाल, अर्जुन पटेल, संदीप गौड़, अनिल यादव, विजय गुप्ता, महेश विश्वकर्मा, अमृत जायसवाल, संदीप पांडेय, डॉ दिनेश चंद्र, विवेक जायसवाल, मदन मुरारी चौबे एवं कैलाश सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments