33 केवी एचटी लाइन से तार चोरी, विभाग में मची खलबली

महराजगंज। फरेंदा से बृजमनगंज आने वाली 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से अज्ञात चोरों द्वारा तार काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने लाइन के छह पोलों से लगभग 1800 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया।

अवर अभियंता बृजमनगंज सुशील कुमार त्रिपाठी ने फरेंदा थाना में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई फिलहाल करखी फीडर से संचालित हो रही थी, जिस कारण आनंदनगर से बृजमनगंज आने वाली 33 केवी लाइन बंद थी।

लाइन बंद होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने मौके का लाभ लिया और एचटी लाइन के तार काटकर फरार हो गए। घटना से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments