महराजगंज,घुघली नगर में रविवार कों बचपन प्ले स्कूल का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी महाराजगंज ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा तथा जीएसटी कमिश्नर संतकबीर नगर श्री विनय कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने बचपन प्ले स्कूल के निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार का आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण विद्यालय खोलना एक ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य है। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के नन्हे बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएसटी कमिश्नर श्री विनय कुमार गुप्ता ने बचपन प्ले स्कूल की निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए, यही उनकी कामना है।
इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।
0 Comments