भारत को 15वां उपराष्ट्रपति मिल गया है. सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली और इस अहम संवैधानिक ओहदे की ज़िम्मेदारी संभाली. दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्होंने अपने पद की शपथ ली. इस मौके पर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी, वज़ीरे दाख़िला अमित शाह और कई अहम सियासी शख्सियतें मौजूद रहीं । साबिक़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस ख़ास मौके पर शरीक हुए और उन्होंने राधाकृष्णन को मुबारकबाद दी. शपथग्रहण के बाद राधाकृष्णन ने कहा कि वो देश के संविधान, लोकतंत्र और सभी विचारधाराओं के सम्मान को प्राथमिकता देंगे. गौरतलब है कि राधाकृष्णन का चुनाव हाल ही में हुआ था, जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और लंबे वक्त तक संसद और मुख्तलिफ संसदीय समितियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. अब उपराष्ट्रपति के तौर पर उनकी भूमिका न सिर्फ़ राज्यसभा की अध्यक्षता करने की होगी, बल्कि संविधान के तहत दूसरे कई अहम दायित्वों को निभाने की भी होगी. देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में उनका ये कार्यकाल कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, और देश उनसे संतुलित, सशक्त व समावेशी नेतृत्व की उम्मीद कर रहा है ।
0 Comments