मैनपुरी । करहल में रामलीला महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 17 सितम्बर को गणेश पूजन से होगा।उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को शिव विवाह, 20 को राम–जानकी जन्म, 21 को विश्वामित्र जी की यज्ञ रक्षा, 22 को ताड़का वध, 23 को अहिल्या उद्धार, 24 को सीता जी द्वारा पुष्प वाटिका निरीक्षण, 25 को धनुषभंग, 26 को परशुराम–लक्ष्मण संवाद, 27 को भव्य राम विवाह एवं रामबारात निकाली जाएगी। इसके अलावा 28 सितम्बर को सीता हरण, 29 को रावण–अंगद संवाद, 30 को लक्ष्मण शक्ति, 1 अक्टूबर को मेघनाथ वध, 2 अक्टूबर को विजयदशमी, 3 को भरतमिलाप, 4 और 5 अक्टूबर को नगर भ्रमण, 6 को राज्याभिषेक, 7 को प्रतियोगिताएं, 8 को प्रतिभा सम्मान समारोह तथा 9 अक्टूबर को प्रदर्शनी समापन समारोह आयोजित होगा। समिति ने बताया कि इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव बड़े ही भव्य तरीके से परंपरागत रूप में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर अमर सिंह यादव, लाल सिंह वर्मा, बलराम दुबे, सुभाष यादव, अनुराधा चतुर्वेदी, मनोज कश्यप, अंतराम यादव, सोनू दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता- गिरजेश कुमार, करहल, मैनपुरी ।
0 Comments