18 सितंबर को बहोरीबंद में गूंजेगी अमर शहीदों के शौर्य और सामाजिक न्याय की आवाज

धूमधाम से मनाया जाएगा राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस, होगा विशाल सम्मेलन का आयोजन
कटनी, मध्य प्रदेश । एससी एसटी संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में 18 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बस स्टैंड के पास एक विशाल सामाजिक न्याय एवं भाईचारा सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन 1857 की क्रांति की प्रेरणाता अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई जयंती पखवाड़ा तथा गोंडवाना साम्राज्य शिरोमणि अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुमार रघुनाथ शाह बलिदान दिवस को समर्पित रहेगा। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
1. श्री जीतू पटवारी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश 2. अध्यक्षता, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
ओंकार से मरकाम विधायक डिंडोरी, हीरालाल अलावा जयस संयोजक, मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश, धर्मेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य ओबीसी महासभा, आरडी प्रजापति पूर्व विधायक चंदला, लालकमल को बंसल अध्यक्ष जनपद पंचायत बहोरीबंद, श्रीमती सुनीता मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष कटनी, सोहनलाल चौधरी पूर्व आजक्स अध्यक्ष जिला कटनी, बृजलाल पटेल समाजसेवी, देव सिंह पटेल पूर्व जिला सदस्य बहोरीबंद। 

आयोजित बैठक राकेश लोधी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा, अजय गोटिया जिला पंचायत सदस्य, लालकमल बंसल अध्यक्ष जनपद पंचायत बहोरीबंद, डॉ नारायण पटेल एसबीपी कॉलेज मोहाई, पूर्णेन्द्र पटेल, राधे यादव जनपद सदस्य बहोरीबंद सेहत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 
✍️✍️ उदय समाचार के लिए कटनी से अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।✍️✍️

Post a Comment

0 Comments