महाराजगंज । बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एनएच-730 पर भिटौली थाना क्षेत्र में थाने से 50 मीटर की दूरी पर स्थित सोहरौना मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें धर्मपुर निवासी 60 वर्षीय गोपी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपी सड़क पार कर रहे थे, तभी महराजगंज की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही काली रंग की पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
भिटौली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments