प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया आ रहे हैं. इन दिन बिहार को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वे पूर्णिया से 40,541 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसमें हवाई अड्डे से लेकर नई रेल लाइनों और थर्मल पावर प्रोजेक्ट तक दर्जनों योजनाएं शामिल हैं. सबसे बड़ी घोषणा पूर्णिया हवाई अड्डे से जुड़ी है. पीएम मोदी यहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और वहां से पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे. लंबे समय से पूर्णिया समेत सीमांचल के लोग हवाई सेवा की मांग कर रहे थे. इस सुविधा से न सिर्फ उत्तर बिहार बल्कि नेपाल और बंगाल की सीमा से जुड़े इलाके भी सीधे जुड़ जाएंगे. रेल सेक्टर में भी पीएम मोदी कई अहम तोहफे देंगे. वे दानापुर-जोगबनी रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा नई रेल लाइन और यात्री सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की भी घोषणा होगी. नई रेल लाइन के साथ-साथ वाटर सलपाई और भागलपुर के पीरपैंती में थर्मल पावर समेत दर्जनों योजनाओं की सौगात देंगे । पीएम मोदी 15 को एयरपोर्ट और एविएशन सेक्टर में 68 करोड़ की लागत से इसका उद्घाटन करेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट के इंटरिम टर्मिनल बिल्डिंग के साथ पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाएं. एविएशन सेक्टर की लागत 68 करोड़ है । रेलवे सेक्टर में पीएम मोदी ने अररिया-गलगलिया (ठाकुरगंज) नई रेल लाइन (111 किमी) का उद्घाटन करेंगे. साथ ही दानापुर-जोगबनी वंदे भारत, सहारसा-छेहर्टा अमृत भारत और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस समेत चार नई ट्रेनों को रवाना करेंगे. अररिया–गलगलिया (ठाकुरगंज) नई रेल लाइन जिसकी लंबाई 111 किमी और लागत 4412 करोड़ रुपये है।
0 Comments