बस्ती । पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर लालगंज पुलिस ने कुवानो नदी की पुलिया के पास घेराबंदी कर महिलाओं के गले से लाँकेट छीनने वाले गैंग के सरगना सहित 8 शातिर लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लाँकेट, 2 चाकू और 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शत्रुघ्न उर्फ पंगुल, विवेक, इन्द्रजीत, गौरी शंकर, विनित, विवेक, बालकेश और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। इनमें गैंग का सरगना शत्रुघ्न उर्फ पंगुल और बालकेश के खिलाफ पूर्व से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे राह चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे और उनके गले से लाँकेट झपटकर भाग जाते थे।
इस सफलता में स्वाट टीम प्रभारी संतोष गौड़, एसओजी प्रभारी विकास यादव, थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष लालगंज की विशेष भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों के गिरफ़्तार होने से क्षेत्र में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग और महिलाओं से लूट की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।
जिला ब्यूरो- सत्यम, बस्ती ।
0 Comments