मैनपुरी । करहल थाना क्षेत्र मदरावली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई । जिससे परिवार में कोहराम मच गया, पारिवारिकजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को पेड़ से उतारकर जांच की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय अंजली निवासी मदरावली थाना करहल की शादी 14 वर्ष पहले गंभीर सिंह निवासी सलइया थाना अजीतमल जिला औरैया से हुई थी। जब तक कोई उसे बचाना चाहा तब तक अंजली की मौत हो गई, विवाहिता ने अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़कर की जीवन लीला समाप्त थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही फांसी का कारण पता लगेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।
संवाददाता- गिरजेश कुमार, करहल, मैनपुरी ।
0 Comments