कटनी, मध्य प्रदेश । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलिया में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हो गए है, ग्राम पंचायत इमलिया के ग्रामीणों द्वारा पंचायत के कर्मचारियों पर आरोप है कि ग्राम पंचायत इमलिया में सीसी रोड बिना नीचे पन्नी बिछाए, बिना कोई बेस डाले बनाई जा रही है, एवं 100 फीट सीसी रोड बन चुकी है जो कि बिना बेस की बनी है ।
सीसी रोड निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन सामग्री से बनने के कारण अभी उसमें गिट्टी उखाड़ने भी लगी है, ग्राम पंचायत इमलिया के निर्माण कार्य पर गिट्टी सीमेंट और रेट में खुला खेल चल रहा है, एवं सीसी रोड सड़क मापदंडों के अनुसार विपरीत बनाई जा रही है, जिससे कुछ ही दिनों में यह सड़क खराब हो सकती है, सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जब इमलिया पंचायत निवासी ग्रामीणों ने इस विषय की शिकायत जनपद सीईओ से की तो, जनपद सीईओ ने ग्रामीणों से बोला कि इस विषय में आप इंजीनियर से बात करो। जब ग्रामीणों ने इंजीनियर से बात की तो इंजीनियर ने लापरवाही को दिखाते हुए कहा की आज हमारी मीटिंग है , कल जाकर देखेंगे।
ग्रामीणों के बताएं अनुसार सवाल खड़े हो रहे हैं,1, जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायत को गंभीरता से नहीं ले पा रहे हैं तो कार्य की गुणवत्ता को कौन देखेगा। 2. जब सड़क का निर्माण हो ही जाएगा और कार्य गुणवत्ताहीन रहेगा तो जिम्मेदारी किसकी होगी, इससे स्पष्ट होता है कि पंचायत के कर्मचारियों द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी भी चुप्पी को साधे हुए है।
🖊️🖊️ उदय समाचार के लिए कटनी से अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।🖊️🖊️🎤
0 Comments