कटनी, मध्य प्रदेश । राज्य सरकार द्वारा गांव गांव उद्योग धंधे स्थापित करने हेतु कई सुविधाएं एवं सहयोग प्रदान किया जाता है,ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके एवं देश और प्रदेश में आर्थिक गतिविधि संचालित हो सके। परन्तु समस्या तब विकट हो जाती है जब यही उद्योग धंधे प्रदूषण का कारण बन जाते है ,जिससे लोगों के जीवन पर ही खतरा मंडराने लगता है। यह उद्योग निजी स्वार्थ के लिए न तो सरकार की गाइडलाइन का पालन करते है और न ही मजदूरों की सुरक्षा के ही कोई उपाय किए जाते है।
ऐसा ही एक मामला जिले की स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत रितुआ हार ग्राम पंचायत संसारपुर से सामने आया है। ग्राम- लिगरी से लगे हुए रितुआ हार में गजानन इंडस्ट्रीज संचालित है,जो मुख्यत: गाड़ियों के टायरों को गला कर ऑयल निकालने का कार्य करती है ।सूत्रों के अनुसार टायर गलाकर आइल निकालने की प्रक्रिया में कंपनी की चिमनी से अत्यधिक मात्रा में दुर्गंध युक्त दुआ निकलता है जिससे क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं।गले हुए टायर के कण हवा से होते हुए किसानों की फसलों एवं वातावरण में घुल रहे है जिससे लोगों के स्वस्थ पर लगातार खतरा बना हुआ है।
गजानन इंडस्ट्रीज द्वारा उपयोग किया हुआ कैमिकल युक्त पानी कंपनी के पीछे बहाया जाता है जो किसानों के खेतों से होते हुए तालाब तक जाता है। केमिकल युक्त पानी का उपयोग पशु पक्षी एवं जीव जंतुओं द्वारा किया जाता है जिससे उनके जीवन पर भी खतरा बना हुआ है। परन्तु जिम्मेदार अधिकारी एवं विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं।खबर सामने आने के बाद देखना होगा कि प्रशाशन इस पर क्या कार्यवाही करता है?
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।
0 Comments