महाराजगंज । जनपद के निचलौल तहसील में नेपाल से छोड़े गए अधिक पानी के कारण छोटी गंडक नदी का कई जगहों पर बांध टूट गया है। सोमवार को सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने मिश्रौलिया स्थित शिव मंदिर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने अमडी साइफन और आसपास के डूबे खेतों का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों के अनुसार अमडी साइफन मिश्रौलिया ग्राम सभा के गूलरभर टोल के पास बांध कई स्थानों पर टूट गया है। विधायक ने बताया कि वन विभाग की जमीन में खुदाई न होने के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई है। विधायक ने जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर चर्चा की वन विभाग से एनओसी प्राप्त कर सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल के नेतृत्व से साइफन की सफाई कराई जाएगी। इससे पानी की निकासी सुचारू होगी और किसानों के फसलों को बचाया जा सकेगा।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments