महाराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व मुख्य विकाश अधिकारी अनुराज जैन के निर्देशन मे बाल विकास परियोजना अधिकारी घुघली ने मंगलवार को घुघली क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी पुरैना एवं पिपराइच उर्फ पचरुखीया का अचौक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें तीन केंद्र बंद मिले जहाँ उन्हें कुल तीन आँगनबाड़ी और तीन सहायिका अनुपस्थित मिली। जिस पर सीडीपीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर कि बाल विकास परियोजना अधिकारी घुघली राधाकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि पिपरा मुंडेरी मे नीलम तिवारी व सावित्री देवी अनुपस्थित मिली पुरैना मे अंगिरा देवी व गीता देवी अनुपस्थित मिली तथा पिपराइच उर्फ पचरुखीया मे आंगनवाड़ी शैलजा व सहायिका अनुपस्थित मिली। इन सब को कारण बताओ नोटिस भेजा जायेगा एवं तलब किया जायेगा। तथा अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए कड़ी से कड़ी कारवाई कि जायेगी।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments