कटनी, मध्य प्रदेश । वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद जिला कटनी में 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया । महाविद्यालय बहोरीबंद के प्राचार्य इंद्र कुमार के मार्गदर्शन मे रा.से.यो प्रभारी डॉ महिमा तिवारी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम मे सर्वप्थम विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन कर शांति लोधी, वर्षा राजपूत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की उसके पश्चात डॉ महिमा तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना का उद्देश्य, महत्व के बारे में बताया साथ ही स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्य हेतु प्रेरित किया. प्राचार्य श्री इंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की बधाई दी एवं कहां की हम सभी को क्योंकि हम उच्च शिक्षित हैं तो समाज को जागरूक करने के लिए स्वच्छता, साक्षरता एवं नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करते रहना चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए।
विक्रम के अगले चरण में अनामिका मोहिनी पार्वती के द्वारा समूह नृत्य किया गया. बी. ए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में भाषण दिया वर्षा राजपूत ने लोक नृत्य किया सत्येंद्र शुभम सचिन नमन विक्रम सीमा ने स्वच्छता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक किया जिसमें परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया. महाविद्यालय स्टाफ डॉक्टर पूनम यादव मंजू द्विवेदी डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव डॉक्टर आशीष सोनी प्रवीण तिवारी आरती मिश्रा पूजा साहू ज्योति ताम्रकार डॉ खुशवंत आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं उपस्थिति प्रदान कि। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय शिक्षिका डॉक्टर महिमा तिवारी के द्वारा किया गया।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।
0 Comments