ग्राम पंचायत भूला बनी जांच का विषय, गुणवत्ताहीन तरीके से बन रही आरसीसी रोड, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

कटनी, मध्य प्रदेश । जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अपनी पंचायतों के हिस्से मैं लगातार शिकायतों एवं सुर्खियों मैं सामने आ रही है, ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला में ग्रामीणों सूत्रों का आरोप है कि हमारे ग्राम पंचायत भूला में विकास के कार्यों पर भारी भ्रष्टाचारी चल रही है, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 15 दिन पहले ग्राम पंचायत भूला में आरसीसी रोड का निर्माण हुआ है जो की पूर्णता गुणवत्ताहीन है। ग्रामीणों ने बताया कि यह आरसीसी रोड बगैर किसी पन्नी या बेस को डालें बनाया गया है, ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि कुल आरसीसी रोड की मोटाई डेढ़ इंच है, जो कि नियम के विरुद्ध है।

जनपद पंचायत सहित पंचायत के कर्मचारियों की दबंगई
ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि पंचायत के इस लापरवाही कार्य को देखते हुए इस विषय की चर्चा पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक अधिकारी कर्मचारियों से की गई लेकिन पंचायत के सरपंच सहित कर्मचारियों का कहना है की आरसीसी रोड का निर्माण ऐसे ही होता है। वहीं पर ग्रामीणों ने नल कूप सोखते गड्ढों के विषय पर भी आवाज उठाया है, ग्रामीणों ने बताया है की ग्राम पंचायत भूला में नल कूप सोखते गड्ढों की राशि 54000 स्वीकृत हुई है लेकिन पंचायत के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आज भी वर्षों से नलकूप नहीं बन पाए, ग्रामीणों ने बताया है कि नल कूपों के गड्ढों पर बड़े-बड़े पत्थर डाले गए हैं जो कि नियम के खिलाफ है।

ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल
1. जब पंचायत के कर्मचारी ही विकास कार्यों पर लापरवाही करेंगे तो गांव का कैसे हो पाएगा विकास। 
2. क्या गुणवत्ता हीन सामग्री द्वारा गांव का विकास किया जा सकता है, 
3. क्या पंचायत के कर्मचारियों की इसी प्रकार की मनमानी चलती रहेगी। 
4. क्या जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पंचायत के विकास कार्यों की जांच नहीं की जा सकती। 
5. क्या शासन की राशि का इसी प्रकार होता रहेगा हनन अधूरे पड़े रहेंगे विकाश कार्य।
✍️✍️ कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की रिपोर्ट।✍️✍️

Post a Comment

0 Comments