प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर की ओर से यात्रियों से भरा एक सीएनजी टेंपो आ रहा था। उसी दिशा से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक वेगनआर कार ने टेंपो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के दौरान वेगनआर चालक ने अचानक वाहन को पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया, जिससे टेंपो चालक ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।अचानक ब्रेक लगने से टेंपो असंतुलित होकर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी परतावल भेजा गया।घायलों में कुछ को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments