चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने जानकारी दी कि अभियान का मुख्य लक्ष्य साफ-सफाई को बढ़ावा देना और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम करना है। दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षणों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करेंगे। सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
बैठक में एबीएसए अलीगंज विनोद कुमार, जैथरा एबीएसए मुकेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. गौरव तेवतिया, पशु चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र, एआरओ प्रशांत सिंह, एडीओ कृषि जितेंद्र, यूनिसेफ बीएमसी आकाश शर्मा, बीपीएम अलीगंज और जैथरा, नगरपालिका परिषद अलीगंज और नगर पंचायत राजा का रामपुर, जैथरा के ईओ कृष्ण प्रताप सरल, सीडीपीओ कैलाश कुमार, रमन दीक्षित सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments