एकता परिषद छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जागरूकता अभियान और भूमि आजीविका अधिकार

जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । जिला संयोजिका सुश्री बसंती यादव ने बताया कि प्रयोग समाजसेवी संस्था एकता परिषद तिल्दा नेवरा रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में महिला भूमि एवं आजीविका अधिकार के तहत छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर विकासखंड रामानुज नगर में 15 सितंबर 2025 से 17 सितंबर 2025 तक  ग्राम सभा एवं वनाधिकार जागरूकता अभियान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी रामानुज नगर कार्यालय अजय मोडियम और मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय जी से जंन दर्शन कार्यक्रम के दौरान एकता परिषद जन संगठन के मुखियाओ और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्राम सभा एवं वनाधिकार जागरूकता अभियान एवं संस्था संगठन के भूमिका के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा कर इस अभियान की शुरुआत की गई। 
एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रद्धा कश्यप जी के माध्यम से ग्राम सभा में महिलाओं की भूमिका एवं गांव के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ आजीविका को सुदृढ़ ढंग से जीवन यापन कैसे किया जाए इस संबंध में विशेष रूप से महिलाओं एवं युवा ग्रामीणों को 47 ग्राम पंचायत में जानकारी दी गई, वही एकता परिषद के अनेक भूमिकाओं एवं जनसंदेश को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए इस संबंध में रायपुर से यात्रा के नेतृत्वकर्ता श्रीमती मीना वर्मा जी, धर्मेंद्र पुरी के द्वारा ग्राम संगठन में क्षुब्द परमाणु बम की तरह विषैला तत्व नशा को खत्म करने के विषय में जागरूक करने के साथ स्थानीय नेतृत्व को स्थापित कर जल जंगल जमीन के प्रति सजग रूप से लोगों को प्रेरित किया।

इस अभियान में कार्यकर्ता श्री मती नंदिनी सिंह संगठन के मुखिया एकता परिषद जिला काउंसिल अध्यक्ष सूरजबली सिंह, ब्लाक अध्यक्ष गनपत सिंह, सचिव बलदेव सिंह, सदस्य नगेशिया बाई, मुन्नी बाई, शांति बाई,जानकी बाई, लक्ष्मी, चंद्रदीप दुबे, भईया लाल सिंह, बाबू नाथ,राजकूमार, दयाराम, मनोहर सिंह, आनंद पंडों,तिरथ प्रजापति, नरेश सिंह, विरेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, कैलाश, कवल साय, हवलसाय, संतबिलास, छत्तरधारी, चैन सिंह, कामदेव और भी मुखियाओं ने अहम भूमिका निभाई।
जिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।

Post a Comment

0 Comments