सफेद अमरूद खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या फिर गुलाबी अमरूद, किसे खाने से बॉडी को मिलता है ज्यादा फायदा

फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर डॉक्टर डाइट में मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। कुछ फल सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। बेस्ट फ्रूट लिस्ट में अमरूद एक ऐसा फल है जिसका सेवन अगर रोज किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है। अमरूद एक ऐसा फल है जो सफेद और गुलाबी दोनों तरह का होता है।

सफेद अमरूद की तुलना में गुलाबी अमरूद देखने में बहुत अच्छा लगता है और उसे खाने की चाओ भी पैदा होती है। लेकिन आप जानना चाहते हैं कि क्या सफेद और गुलाबी दोनों तरह के अमरूद का सेवन करने से बॉडी को बराबर पोषण मिलता, अमरूद की ये दोनों किस्म बॉडी पर एक तरह असर करती हैं?  डाइटिशियन शिखा कुमारी ने इंस्टाग्राम पर अमरूद खाने के फ़ायदे और दोनों के बीच के अंतर बताए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों तरह के अमरूद में क्या फर्क है और ये सेहत पर कैसा असर करते हैं।  

सफेद अमरूद के सेहत के लिए फायदे

एक्सपर्ट ने बताया हल्के हरे, हल्के मीठे इस फल का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। अमरूद का सेवन महिलाओं की सेहत को सुधारने में भी मदद करता है। ये पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है और पाचन को दुरुस्त करता है। वजन घटाने में अमरूद का सेवन बेहद उपयोगी है। इसमें कैंसर-रोधी गुण भी मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। ये फल स्किन की रंगत में भी सुधार करता है।

Post a Comment

0 Comments