कटनी, मध्य प्रदेश । भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कटनी के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बड़े ही धूमधाम से राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पखवाड़े के रूप में 24 सितंबर को मनाया जाएगा।
कटनी जिले का भीम आर्मी संगठन एवं जिले के भीम आर्मी संयोजक चंद्रभान बौद्ध ने इस बार बहुत बड़ा निर्णय लिया है कि समाज हित एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले राजा शंकर शाह, कुंवर ठाकुर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में धूमधाम से इस बार क्यों ना कटनी जिले में पखवाड़े के रूप में मनाया जाए।
आप आए बहार आई, भीम आर्मी संगठन के चेहरे पर खुशी छाई
सबसे खुशी की बात तो यह है की कटनी जिले में भीम आर्मी संगठन के प्रदेश संयोजक सुनील बेरसिया जी का 24 सितंबर को प्रथम बार आगमन होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बैरसिया की होंगे । कटनी जिले का भीम आर्मी संगठन जिला संयोजक चंद्रभान बौद्ध एवं पूरा संगठन कार्यक्रम पर अपनी भागीदारी को दिखाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजक, कटनी जिले की भीम आर्मी संगठन के जिला प्रभारी राम सूर्यवंशी वा जिला अध्यक्ष चंद्रभान बौद्ध, संगठन के जिला कटनी के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी जिला सचिव नागेंद्र अहिरवार जिला संगठन मंत्री प्रेमलाल चक्रवर्ती जिला वरिष्ठमहासचिव बृजभान श्रीवास जिला महासचिव नीरज चौधरी जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष अमित वर्मा स्टूडेंट फाउंडेशन जिला अध्यक्ष मंजू चौधरी तहसील अध्यक्ष जय सूर्यवंशी तहसील अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी तहसील अध्यक्ष कन्हैया जाटव सचिव विष्णु चौधरी संगठन मंत्री अरविंद चौधरी, प्रवक्ता ओकार चौधरी महासचिव साजन दास वरिष्ठ संगठन मंत्री सोनू सतनामी संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार महासचिव अभिषेक कुमार नगर उपाध्यक्ष किशन चौधरी एवं ग्राम अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष जिले के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहेगी।
✍️✍️ उदय समाचार के लिए कटनी से अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।✍️✍️
0 Comments