जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ । जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कांसा जहां पर प्रधानमंत्री आवास के नाम से खुल्मखुल्ला भ्रष्टाचार सरपंच, उप सरपंच और आवास मित्र के द्वारा किया जा रहा है ।
जबकि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का साफ-साफ कहना है की प्रधानमंत्री आवास के नाम पर किसी को पैसा नहीं देना है अगर कोई प्रधानमंत्री आवास के नाम पर आपसे कोई पैसों की मांग करता है उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी वह आपके बैंक खाते मे सीधे आएगा ताकि आपके लिए पक्के मकान बन पाए अगर किसी भी ग्राम पंचायत में पैसे की मांग करते है तो जिम्मेदार ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी लेकिन जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कांसा के सरपंच श्रीमती लता भैना उपसरपंच श्रीमती पूर्णिमा कश्यप एवं आवास मित्र पुष्पा के द्वारा पुराने मकान को लेन देन कर पास करके राशि को दे दिया जा रहा है ।
जबकि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास है जो गरीब परिवार को पक्के मकान के लिए दिया जा रहा है लेकिन यहां अलग रीतिरिवाज चल रहा है बड़े आदमी को प्रधानमंत्री आवास और छोटे आदमी को झोपड़ी क्या प्रधानमंत्री आवास गरीब के लिए नहीं है लेकिन इस पंचायत में सभी उल्टा हो रहा है ।
गांव के तीन-चार ग्रामीणों का आवास पास हुआ था लेकिन वह लोग एक ईट भी नहीं रखे हैं क्योंकि आवास मित्र एवं सरपंच उपसरपंच से मिलकर उस घर को पास कर दे रहे हैं जो बना ही नहीं आवास के नाम से कलेक्टर जनदर्शन मे शिकायत भी किया गया है गांव के ग्रामीण खगेश्वर पिता कमल, धनीराम पिता भागीरथी , नेतराम पिता मुरित राम खोलबहरा पिता छत्ते राम , इतवारा बाई, उल्लेखनीय है कि इसी तरह 10 हितग्राही जिसे प्रधानमंत्री आवास में पैसा आया था लेकिन पुराने मकान को पास करके पैसा को पूरा निकल चुके हैं ऐसे भ्रष्ट पंचायत के सरपंच उप सरपंच एवं आवास मित्र के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है इस पर आगे क्या कार्यवाही होती हैयह देखने योग्य है ।
जिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।
0 Comments