महराजगंज । सोमवार दोपहर 1 बजे घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव स्थित एक स्कूल में लगे एक विचित्र झंडे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विद्यालय पर जो झंडा लगाया गया है, वह भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से मिलता-जुलता है, लेकिन उसमें छेड़छाड़ की गई है, जिससे तिरंगे का अपमान होता है।
सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधन से इस झंडे के बारे में पूछताछ की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस मुद्दे पर बातचीत के दौरान प्रिंसिपल और प्रबंधक ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि कहा कि कहीं भी शिकायत कर दो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
स्थिति को गंभीर होता देख गोरक्ष प्रांत केमंत्री अमित पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी घुघली पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और झंडे को उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधक को थाने बुलाया है ।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments