मिनी बैंक एवं सहज जनसेवा केंद्र खुलने से ग्राहकों को मिलेगी सहूलियत

महाराजगंज । भारतीय स्टेट बैंक बारीगांव के अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम धनगढ़ी मुंडेरी में मिनी बैंक एवं सहज जनसेवा केंद्र का उद्घाटन कल शाखा प्रबंधक अर्चना कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रोपराइटर आदित्य पांडेय ने कहा कि वह बैंक एवं सहज जनसेवा केंद्र द्वारा किए जाने वाले कार्य निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता को बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि सहज जनसेवा केंद्र एवं मिनी बैंक के शुभारंभ से क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार तिवारी, सत्यम पांडेय, करुणाकर पांडेय, जगदीश वर्मा, बबलू यादव, रविशंकर पांडेय, सुनील उपाध्याय एडवोकेट, अनिल सिंह उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments