महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव के समीप सोमवार को एक ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना में ट्रक मालिक झुलस गया, जबकि ट्रक चालक और खलासी ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। झुलसे ट्रक मालिक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर ट्रक गोपाला (घुघली थाना क्षेत्र) से गोरखपुर के सोनबरसा बाजार स्थित एजेंसी की जा रहा था। ट्रक मालिक ने बताया कि वाहन में हीटिंग की समस्या थी, जिसे ठीक कराने के लिए वह सोनबरसा ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रक पिपरा खादर गांव के पास पहुंचा, अचानक धधकती आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments