महराजगंज में रस्सी में बांध कर युवक को पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज । जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो करीब 1 मिनट 8 सेकेंड का है और रात में घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि उदय समाचार नहीं करता है ।

वीडियो में युवक को रस्सी से बांधकर कुछ लोग हाथों में टॉर्च लेकर बारी-बारी से पीटते दिख रहे हैं। युवक की शर्ट फटी हुई नजर आ रही है और वह बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है।घटना के संबंध में रामकुमार पुत्र नागेंद्र निषाद, निवासी ग्राम सौरहा टोला रवेलिया, ने तहरीर दी है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसे जबरन उठाया और एक स्थान पर ले जाकर चोर-चोर कहकर मारने लगे।

थानाध्यक्ष पनियरा आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 3 नामजद  के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 115(2), 352, 251(2) व 304(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments