मैनपुरी । कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम मैनबोझ में यादव समाज के लोगों ने रामू जाटव पुत्र अवनेश जाटव समाज के साथ मारपीट की मारपीट करने के बाद 8 बजे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जिसमे विनय यादव रवि यादव अंशुल यादव और लालू यादव अन्य साथियो ने इस घटना को अंजाम दिया इस सूचना को लेकर रामू व रामू का परिवार थाना कुर्रा पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र दिया ।
थाना कर्रा प्रभारी द्वारा सूचना पर कर्रा से मैनपुरी जाने वाली मार्ग पर कुसमा खेड़ा तिराह पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटी देख कर पुलिस प्रशासन द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित किया और न्यू बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगभग 1 से 2 बजे रखबाई गयी पुलिस प्रशासन अब तक घटना स्थल पर है आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारी सी ओ करहल अजय सिंह चौहान थाना कुर्रा प्रभारी अरविंद सिंह उपनिरीक्षक आदेश भारद्वाज उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह व भारी संख्या में अन्य थानों कि पुलिस मौजूद रही ।
संवाददाता- गिरजेश कुमार, करहल, मैनपुरी ।
0 Comments