जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । प्रयोग समाज सेवी संस्था एकता परिषद के नेतृत्व एव मार्ग दर्शन से जिला जशपुर कांसाबेल में ग्राम सभा जागरूकता अभियान रथ को नायाब तसीलदार श्री चंद्रप्रकाश सिंह जनपद अध्यक्ष श्रीमति सरिता भगत और कांसाबेल के सरपंच अनिल कुमार खलखो एवम् मुखिया साथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला संयोजिका अंबिका देवी ने बताया कि महिला भूमि अधिकार एवं जीने की संसाधन के तहत आज जशपुरजिले के कांसाबेल ब्लाक के 30 ग्रामो मे पहुंच कर ग्राम सभा को सशक्त बनाने एवं महिलाओं को ग्राम सभा मे अपनी भागीदारी ज्यादा रखने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी बात एवं विचार रखने पर चर्चा किया गया।
एकता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं परियोजना समन्वयक श्रीमति श्रद्धा कश्यप ने कहा कि ग्राम सभा मे महिलाओं की भागीदारी 33% होती है। क्या अभी तक ग्राम सभा मे बिना कोरम पूर्ण किए निर्णय लिया जा सकता है। क्या हमारे प्रदेश मे आधी आबादी महिलाओं की है जिसमें 50%आरक्षण महिलाओं की होते हुए भी अब तक नहीं दी जा रही है उन्होंने कहा कि महिलाओं को ग्राम सभा मे अपनी अहम भूमिका निभाना होगा ताकि समाज मे एक नई दिशा के साथ ग्राम का विकास हो सके।
इस संबंध मे रायपुर से यात्रा के नेतृत्व कर्ता श्रीमति मीना बहन जी द्वारा ग्राम संगठन मे क्षुब्ध परमाणु बम की तरह विषैला तत्व नसा को खत्म करने के विषय मे जागरूक करने के साथ स्थानीय नेतृत्व को स्थापित कर जल जंगल जमीन के प्रति सजग रूप से लोगों को प्रेरित किया ।
ग्राम सभा जागरुकता अभियान मे एकता परिषद के सीनियर कार्यकर्ता धर्मेंद्र पुरी ने कहा की वन अधिकार मान्यता अधिनियम एवं पेशा कानून के बारे मे सही ढंग से क्रियान्वयन करने पर चर्चा किया इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से कार्यकर्ता हेवंती कुजूर रतन पैंकरा सोमरा कोरवा करलूस कुजूर मनकुंवर अलविना फूलसिता पीताम्बर पैकरा कमल भान पारसकुंवर पैकरा हिकमत सिदार रैमन बरजोर की सरपंच सुमानी तिर्की के द्वारा ग्राम सभा जागरुकता अभियान यात्रा का समापन किया गया ।
जिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।
0 Comments