दबंगो की बढ़ती दबंगई, रास्ते में जा रहे युवक को जान से मारने का प्रयास, हॉस्पिटल मे भर्ती

मैनपुरी । कुर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरौलिया निवासी राजू पुत्र अभयराम उम्र लगभग 30 वर्ष कुर्रा बाजार से अपने गांव तरौलिया जा रहा था 28-9-25 रात 9 बजे गांव की रास्ते पर बाइक रोककर विपक्षियों जितेंद्र, सतेन्द्र पुत्र महेशराम, सर्वेश पुत्र महेन्द्र सिंह,रणवीर उर्फ कडोरी पुत्र सर्वेश, रामशंकर पुत्र कन्हैया लाल ने जमीन की रंजिश को लेकर लाठी डंडा व धारदार हथियारो से हमला करते समय कुछ दाँत टूट गये चेहरे की गंभीर हालत और राजू बेहोश हो कर गिर गया चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भागे और राजू को उठाया।
Whatsapp Channel Join करें

अभयराम ने सूचना कुर्रा थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई और राजू को करहल स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां पर हालत गंभीर होने के कारण सैफई हॉस्पिटल रेफर कर दिया जो अभी आईसीयू में भर्ती है सूत्रों के मुताबिक हालात नाजुक बताई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
संवाददाता- गिरजेश कुमार, करहल, मैनपुरी ।

Post a Comment

0 Comments