कटनी, मध्य प्रदेश । जिले के जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के संयुक्त पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए कहा की जल्द होगा कटनी जिले की बड़ी समस्याओं का समाधान।
कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता, खासकर मातृ और शिशु की मृत्यु दर को काम करने के प्रयास किए जाएंगे। सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम के साथ समजस्य बनाकर कार्य किया जाएगा।
कटनी जिला कलेक्टर ने कहा कि खासकर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर की शिस्टिंग को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से बात हुई, जल्द ही इसके लिए प्रयास किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा, अवैध उत्खनन, सेंट्रल पार्किंग और सीवर लाइन ठेकेदारों की मनमानी सबसे ज्यादा शहर में चल रही है इसको लेकर जल्दी सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
शहर के अंदर चल रहे सीवर लाइन कार्य को लेकर भी कलेक्टर के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। पत्रकार वार्ता में जिले के संयुक्त पत्रकार एवं जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
✍️उदय समाचार से कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की रिपोर्ट।✍️✍️
0 Comments