कटनी, मध्य प्रदेश । केंद्र एवं राज्य सरकार गांवों के विकाश के लिए हर वर्ष भारी भरकम राशि खर्च करते है ताकि गांवों का चहुमुखी विकाश हो सके परन्तु इसके विपरीत निचले स्तर के कर्मचारियों द्वारा सरकार की योजनाओं पर पानी फेर दिया जाता है।ऐसा ही ताजा मामला जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला से सामने आया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भूला में विकाश कार्यों में भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के आरोप लग रहे है।अतः अपने इन्हीं कारनामों की वजह से ग्राम पंचायत भूला सुर्खियों में बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अभी लगभग पंद्रह दिन पहले आर सी सी रोड का निर्माण ग्राम पंचायत भूला द्वारा कराया गया है ,जो कि पूर्णतः अमानक एवं गुणवत्ताहीन तरीके से की गई है । सूत्रों की माने तो यह सड़क बिना पन्नी एवं बिना किसी बेस के बनाई गई है। ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि रोड की मोटाई बमुश्किल डेढ़ से दो इंच है जो कि नियम विरुद्ध है।ग्रामीण का कहना है कि मामले की शिकायत पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक अधिकारियों कर्मचारियों से की गई लेकिन पंचायत के सरपंच सहित कर्मचारियों का कहना है कि आरसीसी रोड का निर्माण ऐसे ही होता है।
नलकूप सोखता गड्ढे पर भी उठ रहे सवाल
वहीं पर ग्रामीणों ने नल कूप सोखते गड्ढों के विषय पर भी आवाज उठाया है। ग्रामीणों ने बताया है की ग्राम पंचायत भूला में नल कूप सोखते गड्ढों की राशि 54000 स्वीकृत हुई है लेकिन पंचायत के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आज भी वर्षों से नलकूप नहीं बन पाए, ग्रामीणों ने बताया है कि नल कूपों के गड्ढों पर बड़े-बड़े पत्थर डाले गए हैं जो कि नियम के खिलाफ है।
ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल
1. जब पंचायत के कर्मचारी ही विकास कार्यों पर लापरवाही करेंगे तो गांव का कैसे हो पाएगा विकास।
2. क्या गुणवत्ता हीन सामग्री द्वारा गांव का विकास किया जा सकता है,
3. क्या पंचायत के कर्मचारियों की इसी प्रकार की मनमानी चलती रहेगी।
4. क्या जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पंचायत के विकास कार्यों की जांच नहीं की जा सकती।
5. क्या शासन की राशि का इसी प्रकार होता रहेगा दुरुपयोग
0 Comments