महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घुघली बैकुंठी धाम का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया।
अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
जिला ब्यूरो- रंजीत मोदनवाल, महाराजगंज ।
0 Comments