कटनी, मध्य प्रदेश । देश में आजादी का अमृतकाल मनाया जा रहा है।बड़े बड़े दावों के साथ देश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताया जा रहा है।परन्तु देश की आजादी के सत्तर साल बीत जाने के बाद भी कई गांव ऐसे है जो विकाश से कोसों दूर हैं एवं अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला जिले की बहोरीबंद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहुडी (छपरा) के पोषित ग्राम डुंगरिया से सामने आया है। जहां डुंगरिया से छोटी डुंगरिया का मुख्य मार्ग कच्चा बना हुआ है जिसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए है।एवं जरा सी बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जाता है।जिससे ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार बारिश के समय में फिसलन भरी सड़क एवं गड्ढों की वजह से विद्यार्थी एवं ग्रामीण गिर जाते है।
उक्त परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क बनाए जाने की मांग की है।
इनका कहना है
डुंगरिया से छोटी डुंगरिया रोड बनाए जाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़वारा कार्यक्रम में इस रोड का भूमिपूजन भी किया जा चुका है। परन्तु कार्य कब से प्रारंभ होगा इसकी जानकारी मुझे नहीं है - ममता दुबे, सचिव ग्राम पंचायत सिंहुडी (छपरा)
कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
Facebook
Follow करें
Whatsapp Channel
Join करें
0 Comments