करिश्मा शर्मा इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए अपने सभी फैन्स से गुजारिश की कि वह सभी उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें. करिश्मा ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में शेयर किया है.
चलती ट्रेन से कूदीं करिश्मा शर्मा
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया. जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरे दोस्त उसे पकड़ नहीं पा रहे हैं. मैं डर गई और मैं कूद गई और मैं पीठ के बल गिर गई, जिसकीवजह से मेरे सिर में काफी चोट आई है.”
अस्पताल में भर्ती हैं करिश्मा
करिश्मा शर्मा ने आगे लिखा, ‘मेरी पीठ में चोटलग गई, मेरा सिर सूज गया और मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं. डॉक्टरों ने MRI करवाने की सलाह दी हैताकि पता चल सके कि सिर की चोट गंभीर नहीं है, मुझे एक दिन के लिए निगरानी में रखा है. मुझे कल से दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं. प्लीज मेरे जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करें और मुझे अपना प्यार भेजें.” करिश्मा की एक दोस्त ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी दोस्त ट्रेन से गिर गई. उन्होंने एक्ट्रेस से जल्दी ठीक होने को कहा है.
0 Comments