NH 44 पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार पति-पत्नी की मौत

मैनपुरी । बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर उछल गई और सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिससे कार सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में आ गई थी. मृतकों की पहचान आधार कार्ड और बैंक पासबुक से नरेंद्र यादव और सपना यादव के रूप में हुई है, करहल के ग्राम अहलादपुर निवासी अशुभान यादव का पुत्र नरेन्द्र शिकोहाबाद के पास ग्रामीण बैंक के मैनेजर थे, पुलिस शवों को मुरैना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है । 

यह हादसा 14 सितंबर 2025 को शाम 4:30 बजे सिकरौदा नहर के पास हुआ है /कार (UP84Y4647) धौलपुर से मुरैना की तरफ आ रही थी. तेज गति के कारण कार अनियंत्रित हो गई, डिवाइडर पर चढ़ी और फिर उछलकर दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी । इस हादसे में कार सवार नरेंद्र यादव और सपना यादव नाम के पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों के शवों को कार से मिले आधार कार्ड और बैंक पासबुक से पहिचान हुई है । पुलिस ने शवों को मुरैना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है ।
संवाददाता- गिरजेश कुमार, करहल, मैनपुरी ।

Post a Comment

0 Comments