16वां रक्तदान शिविर का आयोजन, 48 रक्तदाताओं नें किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ । गाँधी जयन्ती 2025 के उपलक्ष्य में लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंटस एंड कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल Nexus नाका हिंडोला में लगातार 16वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सेवा और परोपकार के संदेश को समर्पित था। इस शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा करने और जरूरतमंदों की जान बचाने में योगदान देना व सुरक्षित रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना। यह रक्तदान महादान है जो तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। इसके अलावा, रक्तदान से लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन की प्रक्रिया उत्तेजित होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है, और शरीर में अतिरिक्त आयरन कम होने से ऑक्सीडेटिव तनाव में कमी आती है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

संगठन के अध्यक्ष श्री शिव कुमार अग्रवाल जी ने कहा, गांधी जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित करना हमारे लिए सम्मान की बात है। महामंत्री श्री अरुण कुमार अग्रवाल जी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हुए सभी लोग जीवन बचाने के इस महान कार्य में अपना सहयोग दें। रक्तदान करने से मुख्य रूप से हृदय रोगों (जैसे हार्ट अटैक) का खतरा कम होता है, वयोंकि यह शरीर में आयरन के अतिरिक्त जमाव को नियंत्रित करता है और हृदय पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है।

रक्तदान करने वालों को जलपान और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कोपाध्यक्ष श्री निखिल तिवारी जी ने कहा कि रक्तदाताओं के लिए यह एक अनूठा अवसर है, जिसके माध्यम से वे किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं व आग्रह किया कि समाज का कोई भी व्यक्ति रक्तदान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संगठन के प्रबंधकर्ता श्री दिनेश अग्रवाल व श्री रमनदीप सिंह से संपर्क कर नेककाज के भागीदार बन सकते हैं। शिविर में लगभग 48 रक्तदाताओं नें स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Post a Comment

0 Comments