महराजगंज । जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रुदरौली में शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 27 वर्षीय आनंद प्रजापति पुत्र ओम प्रकाश अपने घर में काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
WhatsApp Channel
Join Now
घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह घटना कैसे हुई और बिजली का तार खुला कैसे रह गया। मृतक आनंद प्रजापति अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments