कटनी, मध्य प्रदेश । जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों ने दिनांक 9.10.2025 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बहोरीबंद के नाम पर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हम समस्त रोजगार सहायकों का विगत 3 माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है एवं 4. माह प्रगति पर है, जिससे हमको वित्तीय आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे हताश होकर रोजगार सहायक संगठन द्वारा 03 दिवसीय अवकाश में जाने का निर्णय लिया गया है, संगठन का कहना है कि अगर 03. दिवसों की अंदर भुगतान का निराकरण नहीं किया जाता है तो संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा,
रोजगार सहायक संगठन ने बहोरीबंद जनपद में पदस्थ ए पी ओ अधिकारी मूलचंद सिंगरूरे के हाथों में ज्ञापन को सौंपते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी बहोरीबंद से अपील की जाती है कि दिनांक 10.10.2025 से 13.10.2025 तक का तीन दिवसीय अवकाश प्रदान किया गया जाए।
ज्ञापन सौंपने पर अजय पाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक दुबे पूर्व ब्लॉक्स अध्यक्ष, लाल सिंह पटेल कोषाध्यक्ष, संतोष लोधी, बलराम रैदास, विश्वनाथ श्रीवास, दिनेश पटेल, पार्वती लोधी, गायत्री राजपूत, मनीषा यादव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, सनत पटेल, जगमोहन रजक, आदि रोजगार सहायकों की उपस्थिति रही।
उदय समाचार से जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments