कटनी, मध्य प्रदेश । कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशानुसार, जिले मे हो रहे अवैध शराब बिक्री को रोकने के निर्देशन पर बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने थाना अंतर्गत हो रहे अवैध शराब विक्रय के 6 ठिकानों पर अपनी टीम के साथ दबिश देकर छापा मारकर सफलता को हासिल किया है।
बहोरीबंद थाना प्रभारी, ईमानदारी से निभा रहे अपनी जिम्मेदारी
बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए, थाना क्षेत्र के ग्राम हथियागढ, ग्राम रुपनाथ पडरिया, ककरेहटा, आदि ग्रामों पर हो रहे अवैध शराब विक्रय पर दविश देकर शराब की बोतलों को थाने में जप्त कर अवैध रूप से बेचने वालों के ऊपर मामला दर्ज किया है।
इस नेक काम की सफलता को हासिल करने मे बहोरीबंद थाना प्रभारी सहित, निरीक्षक धनंजय पांडे, मेजर सुनील बागरी, आरक्षक मोहित शाहू, आरक्षक अतुल सिंह आदि पुलिस बल टीम की उपस्थिति एवं अहम भूमिका रही।
कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।
0 Comments