संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध अमर्यादित भाषा बोलने वाले अनिल मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन

कटनी, मध्य प्रदेश । कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया मैं वीडियो वायरल हुथा था, जिसमें ग्वालियर के अनिल मिश्रा ने देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का दुरुपयोग किया था जो आज सोशल मीडिया पर वायरल है, जो कि भारत के संविधान की छवि पर ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है।

इसी विषय को लेकर कटनी जिले की भीम आर्मी टीम ने जिले की बड़वारा तहसील में दिनांक 7.10.2025 दिन मंगलवार को प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री के नाम पर बड़वारा अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जिले की भीम आर्मी टीम ने ज्ञापन को सौंपते हुए अनुविभागीय अधिकारी बड़वारा से वार्तालाप करते हुए बताया है, की अनिल मिश्रा जो ने जो कि देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया मैं अमर्यादित भाषा का दुरुपयोग किया है जो कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओ बी एस, के सम्मानों पर ठेस पहुंचाने का कार्य किया जो संविधान के खिलाफ है। इसी उपरांत अनिल मिश्रा का पुतला भी दहन किया गया।

भीम आर्मी टीम की इसके खिलाफ कार्यवाही की माँग है कि अनिल मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर करने एवं अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण हेतु केश दर्ज करने की मांग की गई है। इस सराहनीय कार्य पर, कटनी जिले के भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रभान बौद्ध, बड़वारा तहसील संयोजक रामसर्यवंशी, जिला सहसंयोजक संदीप चौधरी, नागेंद्र, जय सूर्यवंशी, सजन, कमलेश, प्रीतम, राहुल, आदि भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
उदय समाचार से कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments