रानी सती दादी का 744वां जन्मोत्सव 31 अक्टूबर को

जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । जिले के नारायणी सेवा समिति चांपा द्वारा रानी सती दादी का 744वां जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा कार्यक्रम के दौरान सुबह 10:00 बजे दूध अभिषेक सुबह 11:00 बजे मेहंदी उत्सव एवं दोपहर 3:00 बजे महामंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है मंगल पाठ कार्यक्रम सविता मित्तल सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के द्वारा कराया जाएगा कार्यक्रम को लेकर नारायणी सेवा धाम संस्थान के संस्थापक महेंद्र मित्तल ने बताया कि रानी सती दादी जन्मोत्सव कार्यक्रम मानने को लेकर सारी तैयारियां की जा रही है l 
 उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में 13 कन्याओं के जन्मोत्सव पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया है नारायणी सेवा संस्थान से जुड़े लोगों के द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई है ।
जिला ब्यूरो- आनंद मराठे, जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ ।

Post a Comment

0 Comments