महराजगंज । घुघली ब्लॉक अंतर्गत बारीगांव में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से दशहरा पर्व पर भव्य मेला आयोजित किया गया। यह ऐतिहासिक मेला पिछले 81 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जो जनपद का एक प्रमुख सांस्कृतिक आकर्षण बन चुका है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी रावण दहन का दृश्य देखने के लिए आस-पास के गांवों सहित दूर-दराज़ से लोग हजारों की संख्या में पहुंचें। मेला कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर किया गया। मंचन, पंडाल, झूले, दुकानों और रामलीला मंचन की रंगत से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घुघली थाना प्रभारी के निर्देशन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। भीड़-भाड़ और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस व होमगार्ड की टीमें मुस्तैद रही। थाना प्रभारी ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगी।
मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि बारीगांव का यह दशहरा मेला वर्षों से साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक रहा है। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
0 Comments