महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 7:00 बजे लगभग बिरैचा खास गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव से बाहर नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पृथ्वीराज यादव उर्फ छोटे यादव (48) पुत्र स्व. रामदेव यादव निवासी बिरैचा खास थाना घुघली के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी थे और शुक्रवार की रात रोज की तरह अपनी केले की खेती की रखवाली के लिए मोटरसाइकिल से खेत की ओर गए थे। आशंका है कि इसी दौरान नहर किनारे गड्ढे में बाइक सहित गिर पड़े और मोटरसाइकिल के नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई।सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन गांव वालों की मदद से शव को घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज घुघली अशोक गिरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।
WhatsApp Channel
Join Now
0 Comments