आदिवासियों के कार्यक्रम में आदिवासियों को ही किया गया नजरअंदाज

कटनी, मध्य प्रदेश । जिले में आदि कर्मयोगी योजना में चयनित ग्राम हरदुआ (स्लीमनाबाद) में दिनांक 12 अक्टूबर के महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आदिवासियों के कार्यक्रम में आदिवासियों की ही अनदेखी सामने आई ।

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल मांगू भाई पटेल के कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही थी।इसी क्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीण आदिवासियों से संपर्क भी किया। एवं चर्चा यह भी कि जा रही थी कि ग्राम हरदुआ में आदिवासियों के बिरसामुंडा समिति के सदस्यों द्वारा महामहिम राजपाल का स्वागत कराया जाएगा।

उसके पश्चात आदिवासियों के ही एक समूह द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का कार्यक्रम भी कम समय में करवा दिया जाएगा। जिसके लिए बिरसा मुंडा समिति ने कलेक्टर कटनी के नाम लिखित पत्र भी सौंपा था।एवं ग्रामीण आदिवासियों को यह उम्मीद थी कि जब राज्यपाल आदिवासियों के लिए किए जा रहे कार्यक्रम में ग्राम हरदुआ आ रहे हैं तो कम से कम उन्हें स्वागत करने का मौका अवश्य मिलेगा।

परन्तु दुर्भाग्य कि आदिवासियों के नाम पर बडवारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर ही मंच पर दिखाई दिए।
उनके अलावा आदिवासियों पर समर्पित इस मेगा कार्यक्रम में कोई भी आदिवासी चेहरा नजर नहीं आया और न ही किसी आदिवासी की पूछ परख रही।
हरदुआ के आदिवासियों द्वारा लाख कोशिशों के बाद भी किसी आदिवासी को तरजीह न मिलना भी चर्चा का विषय बन रहा। जिला प्रशासन द्वारा अपनी अनदेखी से हरदुआ के आदिवासी दुखी एवं मायूस दिखाई दिए।
उदय समाचार से कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments