बछड़े का शव बोरे में भर खेत में फेंका, ग्रामीणों में आक्रोश

महराजगंज । नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आजाद नगर गबडुआ वार्ड में शुक्रवार को धान के खेत में बोरे में भरा एक गाय के बछड़े का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोलने पर बछड़े का शव बरामद हुआ, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीणों ने खेत में रखे बोरे से आ रही बदबू के कारण शक होने पर उसकी जांच की। पास जाकर देखने पर उन्हें मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सौ से अधिक लोग जमा हो गए।

पुलिस ने बोरे को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी ने गाय के बछड़े को मारकर बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नगर चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता ने पुष्टि की कि उन्हें घटना की जानकारी है और गाय के बछड़े का शव किसने फेंका, इसकी जांच की जा रही है।
जिला ब्यूरो- रंजीत, महाराजगंज ।

Post a Comment

0 Comments