कटनी जिले के ग्राम मटवारा में पीड़ित राजकुमार चौधरी से मिलने पहुंची जिले की भीम आर्मी टीम


कटनी, मध्यप्रदेश । जैसा कि हम जानते हैं कि कटनी जिले कि ग्राम मटवारा मैं पीड़ित राजकुमार चौधरी के साथ मटवारा सरपंच रामानुज पांडे पुत्र पवन पांडे भतीजे सतीश पांडे द्वारा मारपीट एवंमूत्र त्याग का आरोप लगा हुआ है, जिस घिनौनी हरकत के संबंध में कटनी जिले की भीम आर्मी टीम ने जिले के एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया के सानिध्य में आरोपियों के खिलाफ स्लीमनाबाद थाने मैं मामला दर्ज कराया गया था , एवं एडिशनल एसपी द्वारा प्रेस वार्ता मैं व्हाइट देकर कहा गया था कि, मामले की जांच कर जल्द से जल्दकी जाएगी। एवं आरोपियों के कानूनी कार्रवाही भी की जाएगी। लेकिन आरोपी अपनी दबंगता के साथ आज भी खुले में घूमते नजर आ रहे है , जैसा की शासन प्रशासन सब उसके हाथ में हो, इसी मामले के संबंध मे अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो जिले की भीम आर्मी टीम के द्वारा 19 अक्टूबर को स्लीमनाबाद थाने का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें जिले के सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

✍️उदय समाचार से कटनी जिला ब्यूरो अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट।✍️

Post a Comment

0 Comments